Categories: राजनीति

JP Nadda Biography in Hindi | जेपी नड्डा जीवन परिचय

जेपी नड्डा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ जेपी नड्डा एक भारतीय राजनेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। 11 दिसंबर 1991 को उन्होंने दिल्ली में "ऑल इंडिया जूनियर स्विमिंग चैंपियनशिप" में बिहार का प्रतिनिधित्व किया था। उनकी सास पूर्व सांसद जयश्री बनर्जी हैं। वर्ष 1975 में भारत की प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के शासन के खिलाफ जयप्रकाश नारायण द्वारा शुरू किए गए "संपूर्ण क्रांति" आंदोलन में शामिल होने के बाद नड्डा ने अपने राजनीति यात्रा की शुरुआत की थी। वर्ष 1983 में वह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्र नेता थे। वर्ष 1987 में नड्डा ने "राष्ट्रीय संघर्ष मोर्चा" बनाकर तत्कालीन सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक अभियान शुरू किया था। साथ ही नड्डा को इस अभियान को शुरू करने पर 45 दिनों की नजरबंदी का सामना करना पड़ा था। वर्ष 1989 में लोकसभा चुनाव के दौरान नड्डा को भाजपा की युवा शाखा का चुनाव प्रभारी बनाया गया। वर्ष 1991 में जब वह सिर्फ 31 वर्ष के थे, तभी उन्हें भाजपा की युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। वर्ष 2014 का आम चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नड्डा को "स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री" के रूप में नियुक्त किया। नड्डा को 2019 के आम चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश की सीटें हासिल करने की जिम्मेदारी दी थी। मोदी के नेतृत्व में नड्डा ने उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 64 सीटें हासिल कीं। जून 2019 में उन्हें भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था,…

जीवन परिचय
पूरा नामजगत प्रकाश नड्डा [1]Instagram
व्यवसाय भारतीय राजनेता
जाने जाते हैंभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)


से० मी०- 165
मी०- 1.65
फीट इन्च- 5’ 5”
आँखों का रंगकाला
बालों का रंग काला
राजनीति
पार्टी/दल भारतीय जनता पार्टी
राजनीतिक यात्रा • वर्ष 1993 में उन्होंने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर विधानसभा से चुनाव लड़ा और एक विधायक के रूप में चुनाव जीता।
• वर्ष 1998 में वह एक बार फिर से बिलासपुर विधानसभा सीट से विधायक के रूप में चुने गए।
• वर्ष 1991 में उन्हें "भारतीय जनता युवा मोर्चा" का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
• वर्ष 2007 में वह तीसरी बार बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने।
• वर्ष 2007 में उन्हें केंद्रीय वन, पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।
• वर्ष 2012 में उन्हें हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया।
• जून 2019 में उन्हें अमित शाह के तहत भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।
• 20 जनवरी 2020 को उन्हें भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 2 दिसंबर 1960 (शुक्रवार)
आयु (2021 के अनुसार)61 वर्ष
जन्म स्थान पटना, बिहार, भारत
राशि धनु (Sagittarius)
हस्ताक्षर
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर पटना, बिहार
स्कूल/विद्यालयसेंट जेवियर्स हाई स्कूल, पटना, बिहार
कॉलेज/विश्यविद्यालयपटना कॉलेज, बिहार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला
शैक्षिक योग्यता [2]MyNeta• पटना कॉलेज से कला में स्नातक
• हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से कानून (एलएलबी) में स्नातक
धर्म हिन्दू [3]Jagat Prakash Nadda
जातिब्राह्मण [4]Jagat Prakash Nadda
पता ग्राम विजयपुर, डाकघर औहर, तहसील झंडूता, जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश [5]MyNeta
शौक/अभिरुचितैराकी करना
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
विवाह तिथि11 दिसंबर 1991 (बुधवार)
परिवार
पत्नीमल्लिका नड्डा
बच्चेबेटा- 2
• हरीश चंद्र नड्डा
• गिरीश चंद्र नड्डा
माता/पिता
पिता- डॉ नारायण लाल नड्डा (पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति)

माता- कृष्णा नड्डा
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
कार संग्रह• हुंडई i20 (2014 मॉडल)
• टोयोटा इनोवा (2015 मॉडल)
धन/संपत्ति [6]MyNetaचल संपत्ति
नकद: 30,000 रुपये
बैंक जमा: 26.57 लाख रुपये
आभूषण: 75,000 रुपये की सोने की अंगूठी

अचल संपत्ति
कृषि भूमि: बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में 20 लाख रुपये की कीमत
गैर-कृषि भूमि: बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में 60 लाख रुपये की कीमत
आवासीय भवन: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में 50 लाख रुपये का पैतृक घर
आवासीय भवन: कुल्लू, हिमाचल प्रदेश में 35 लाख रुपये का घर
वेतन (लगभग)1 लाख रुपये + अन्य भत्ते (राज्यसभा सदस्य के रूप में)
कुल संपत्ति3.49 करोड़ रुपये (2018 के अनुसार) [7]MyNeta

जेपी नड्डा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • जेपी नड्डा एक भारतीय राजनेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
  • 11 दिसंबर 1991 को उन्होंने दिल्ली में “ऑल इंडिया जूनियर स्विमिंग चैंपियनशिप” में बिहार का प्रतिनिधित्व किया था।
  • उनकी सास पूर्व सांसद जयश्री बनर्जी हैं।
  • वर्ष 1975 में भारत की प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के शासन के खिलाफ जयप्रकाश नारायण द्वारा शुरू किए गए “संपूर्ण क्रांति” आंदोलन में शामिल होने के बाद नड्डा ने अपने राजनीति यात्रा की शुरुआत की थी।
  • वर्ष 1983 में वह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्र नेता थे।
  • वर्ष 1987 में नड्डा ने “राष्ट्रीय संघर्ष मोर्चा” बनाकर तत्कालीन सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक अभियान शुरू किया था। साथ ही नड्डा को इस अभियान को शुरू करने पर 45 दिनों की नजरबंदी का सामना करना पड़ा था।
  • वर्ष 1989 में लोकसभा चुनाव के दौरान नड्डा को भाजपा की युवा शाखा का चुनाव प्रभारी बनाया गया।
  • वर्ष 1991 में जब वह सिर्फ 31 वर्ष के थे, तभी उन्हें भाजपा की युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • वर्ष 2014 का आम चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नड्डा को “स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री” के रूप में नियुक्त किया।
  • नड्डा को 2019 के आम चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश की सीटें हासिल करने की जिम्मेदारी दी थी। मोदी के नेतृत्व में नड्डा ने उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 64 सीटें हासिल कीं।
  • जून 2019 में उन्हें भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में पदभार संभालने के बाद उन्हें भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।
  • 20 जनवरी 2020 को भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय में एक समारोह के दौरान अमित शाह, राजनाथ सिंह, और नितिन गडकरी द्वारा नड्डा के नाम को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में प्रस्तावित किया।
  • 20 जनवरी 2020 को उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। वह तीन साल तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे।

सन्दर्भ[+]

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

1 year ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

1 year ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

1 year ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

1 year ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

1 year ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

1 year ago