Menu

Kavi Kumar Azad Biography in Hindi | कवि कुमार आजाद जीवन परिचय

कवि कुमार आजाद

जीवन परिचय
वास्तविक नाम कवि कुमार आजाद
उपनाम हाथी दा, हाथी भाई
व्यवसाय अभिनेता
प्रसिद्ध भूमिका डॉ हंसराज हाथी (तारक मेहता का उल्टा चश्मा)
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 165
मी०- 1.65
फीट इन्च- 5' 5"
वजन/भार (लगभग)140 कि० ग्रा०
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 12 मई 1981
जन्मस्थानज्ञात नहीं
मृत्यु कारण हृदयाघात (दिल का दौरा)
मृत्यु स्थल मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
आयु (मृत्यु के समय)37 वर्ष
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर सासाराम, बिहार, भारत
राशि वृषभ
डेब्यू फिल्म (अभिनेता) : मेला (2000)
कवि कुमार आजाद की डेब्यू फिल्म मेला (2000)
धर्म हिन्दू
जाति ज्ञात नहीं
शौक/अभिरुचिभोजन खाना, क्रिकेट मैच देखना
प्रेम संबन्ध एवं अन्य मामलें
वैवाहिक स्थिति ज्ञात नहीं
गर्लफ्रेंड एवं अन्य मामले ज्ञात नहीं
परिवार
पत्नी ज्ञात नहीं
माता-पिता पिता - नाम ज्ञात नहीं
माता - नाम ज्ञात नहीं
भाई-बहन भाई - रवि आजाद
बहन - 1 (नाम ज्ञात नहीं)
पसंदीदा चीजें
पसंदीदा अभिनेत्री पारुल यादव
पसंदीदा अभिनेता वीर दास
धन संबंधित विवरण
आय (लगभग)ज्ञात नहीं
अचल संपत्ति (लगभग)मुंबई में दो फ़ूड आउटलेट

कवि कुमार आजाद

कवि कुमार आजाद से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • क्या कवि कुमार आजाद धूम्रपान करते थे ?: नहीं
  • क्या कवि कुमार आजाद शराब पीते थे ?: नहीं
  • कवि कुमार बचपन से ही अभिनय के प्रति काफी उत्सुक थे, लेकिन उनके माता-पिता ने उन्हें अभिनय करने की अनुमति नहीं दी। जिसके कारण वह मुंबई आ गए।
  • मुंबई आने के बाद वह रात के समय फुटपाथ पर ही रहते थे।
  • कवि कुमार आजाद एक हास्य अभिनेता थे, वर्ष 2000 में, उन्होंने आमिर खान द्वारा अभिनीत फिल्म “मेला” से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
  • वर्ष 2003 में, वह फन 2shh फिल्म में सहायक भूमिका में भी दिखाई दिए। कवि कुमार आज़ाद फन 2shh फिल्म में
  • वर्ष 2008 में, उन्होंने बेस्ट ऑफ लक लक्की में जानबाज जादुगर की भूमिका के साथ अपने टेलीविज़न अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
  • वह बहुत लोकप्रिय टेलीविज़न शो “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” में डॉ हंसराज हाथी की भूमिका से काफी लोकप्रिय हुए।

  • उसी शो में, उन्होंने एक डॉक्टर की भूमिका निभाई, जिसमें उनका बहुत अधिक वजन था और हमेशा खाना खाते रहते थे। उनके चरित्र को दर्शकों में विशेष रूप से बच्चों द्वारा काफी प्यार मिला।
  • वर्ष 2009 में, वह टेलीविज़न कार्यक्रमों से जुड़े।
  • वर्ष 2010 से, वह मोटापे की बीमारी से पीड़ित थे। जिसके चलते उन्हें कुछ भी कार्य करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने वर्ष 2010 में बेरिएट्रिक सर्जरी के माध्यम से 80 किलो वजन को कम किया।

  • 9 जुलाई 2018 को दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका वॉकहार्ट अस्पताल में निधन हो गया। कवि कुमार आजाद की निधन की खबर
  • मृत्यु से पहले, वह तीन दिनों से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते उन्हें 8 जुलाई 2018 को वॉकहार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह कोमा में चले गए और उसके अगले ही दिन उनका निधन हो गया।
  • अपनी मृत्यु से कुछ दिन पहले ही, उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम के साथ 2500 एपिसोड पूरा करने का जश्न मनाया था।

  • वह एक दिलचस्प स्वभाव वाले व्यक्ति थे, जो हमेशा प्रसन्न रहते थे।
  • तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में उनके सवांद “सही बात है” को दर्शकों द्वारा काफी प्यार मिला।
  • वह अपने प्रशंसकों से मुंबई में अपने ही फ़ूड आउटलेट में मिलते थे।
  • वह क्रिकेट को बहुत पसंद करते थे, जिसके चलते वह भारतीय क्रिकेट टीम के बहुत बड़े प्रशंसक थे और उनकी पसंदीदा आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *