Categories: राजनीति

Pallavi Patel Biography in Hindi | पल्लवी पटेल जीवन परिचय

पल्लवी पटेल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां वर्ष 2008 से राजनीति में सक्रीय रूप से कदम रखने वाली पल्लवी पटेल एक भारतीय राजनेता और अपना दल (कमेरावादी) पार्टी की उपाध्यक्ष हैं। पल्लवी पटेल का जन्म और पालन-पोषण राजनीति से तालुक रखने वाले कानपूर के एक पटेल परिवार में हुआ था। उनके पिता सोनेलाल पटेल अपना दल पार्टी के संस्थापक थे और उनकी माँ कृष्णा पटेल हैं जो उनके पिता की मृत्यु के बाद अपना दल पार्टी की मुखिया बनी। पल्लवी पटेल ने अपने राजनीतिक यात्रा शुरू करने से पहले एक साइंस स्टूडेंट थीं। उन्होंने बायो-टेक्नॉलजी में पीजी किया है। पल्लवी ने बायो-टेक्नॉलजी में पीजी करने के बाद सब्जियों और फलों के फंगस से डॉक्टरेट की डिग्री पूरी की। वह अनुप्रिया पटेल से एक साल बड़ी हैं। पल्लवी वर्तमान समय में अपना दल पार्टी (कमेरावादी) की कार्यवाहक हैं। अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की 17 अक्टूबर 2009 को एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। पिता के निधन के बाद 2009 में पल्लवी पटेल ने राजनीति में पूरी तरह से कदम रखा। सोनेलाल पटेल की मृत्यु के बाद उनकी माँ कृष्णा पटेल अपना दल पार्टी की अध्यक्ष के रूप में कमान संभाली और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव बनी। वर्ष 2014 में कृष्णा पटेल ने पल्लवी को पार्टी का उपाध्यक्ष घोषित किया। जिसके बाद अनुप्रिया ने इसका विरोध किया और मामला 2016 में चुनाव आयोग पहुंचा तो पार्टी दो खंड में बंट गई। सोनेलाल पटेल का रविवार की शाम भैरव घाट पर बौद्ध रीति रिवाज के अनुसार…

जीवन परिचय
पूरा नामपल्लवी सिंह पटेल (शादी के बाद) [1]Twitter
व्यवसायभारतीय राजनेत्री
जानी जाती हैंअपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल और अनुप्रिया पटेल की बड़ी बहन होने के नाते
राजनीति करियर
पार्टी/दलअपना दल (कमेरावादी) (2014 से वर्तमान)
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 165
मी०- 1.65
फीट इन्च- 5' 4"
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि वर्ष 1980
आयु (2021 के अनुसार)41 वर्ष
जन्मस्थान कानपूर, उत्तर प्रदेश, भारत
हस्ताक्षर/ऑटोग्राफ
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर कानपूर, उत्तर प्रदेश
शैक्षिक योग्यता [2]ABP News• बायो-टेक्नोलॉजी में स्नातक
• सब्जियों और फलों में डॉक्टरेट
धर्महिन्दू
जातिकुर्मी (ओबीसी)
विवाद• 2022 विधान सभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की सबसे छोटी बहन अमन पटेल ने अखिलेश यादव को एक भावुक पत्र लिखकर मां कृष्णा पटेल से इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई थी। उनका कहना था कि मेरी सबसे बड़ी बहन पल्लवी पटेल ने माँ कृष्णा पटेल के साथ मिलकर पिता सोनेलाल पटेल ट्रस्ट की अकेल मालकिन बनना चाहती हैं। इस लिए आप हमें इंसाफ दिलाएं, पिछले साल ही अमन पटेल ने यूपी के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर अपनी बड़ी बहन और अपना दल की कार्यकारी अध्यक्ष पल्लवी पटेल पर पिता की संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया था। [3]Aaj Tak
• पल्लवी पटेल और उनके पति पंकज सिंह समेत 5 लोगों के खि‍लाफ गोमतीनगर थाने में जालसाजी सहित दस धाराओं में केस दर्ज किया गया था। आरोप था कि कुख्यात अपराधी ददुआ के रिश्तेदार के साथ मिलकर पल्लवी ने गोमतीनगर के एक फ्लैट पर कब्जा कर लिया और विरोध करने पर फ्लैट के मालिक को जान से मारने की धमकी दी थी। [4]Dainik Bhaskar
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
परिवार
पतिपंकज निरंजन सिंह (राजनेता)
माता/पितापिता- सोनेलाल पटेल (अपना दल के संस्थापक)

माता- कृष्णा पटेल (राजनेत्री, सोनेलाल पटेल की मृत्यु के बाद अपना दल पार्टी की मुखिया)
भाई/बहनबहन- 2
अनुप्रिया पटेल (छोटी, राजनेत्री)

• अमन पटेल (छोटी)
धन संपत्ति सम्बंधित विवरण
कुल संपत्ति3.35 करोड़ रूपये (2022 के अनुसार) [5]MyNeta

पल्लवी पटेल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • वर्ष 2008 से राजनीति में सक्रीय रूप से कदम रखने वाली पल्लवी पटेल एक भारतीय राजनेता और अपना दल (कमेरावादी) पार्टी की उपाध्यक्ष हैं।
  • पल्लवी पटेल का जन्म और पालन-पोषण राजनीति से तालुक रखने वाले कानपूर के एक पटेल परिवार में हुआ था। उनके पिता सोनेलाल पटेल अपना दल पार्टी के संस्थापक थे और उनकी माँ कृष्णा पटेल हैं जो उनके पिता की मृत्यु के बाद अपना दल पार्टी की मुखिया बनी।
  • पल्लवी पटेल ने अपने राजनीतिक यात्रा शुरू करने से पहले एक साइंस स्टूडेंट थीं। उन्होंने बायो-टेक्नॉलजी में पीजी किया है। पल्लवी ने बायो-टेक्नॉलजी में पीजी करने के बाद सब्जियों और फलों के फंगस से डॉक्टरेट की डिग्री पूरी की। वह अनुप्रिया पटेल से एक साल बड़ी हैं। पल्लवी वर्तमान समय में अपना दल पार्टी (कमेरावादी) की कार्यवाहक हैं।
  • अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की 17 अक्टूबर 2009 को एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। पिता के निधन के बाद 2009 में पल्लवी पटेल ने राजनीति में पूरी तरह से कदम रखा। सोनेलाल पटेल की मृत्यु के बाद उनकी माँ कृष्णा पटेल अपना दल पार्टी की अध्यक्ष के रूप में कमान संभाली और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव बनी। वर्ष 2014 में कृष्णा पटेल ने पल्लवी को पार्टी का उपाध्यक्ष घोषित किया। जिसके बाद अनुप्रिया ने इसका विरोध किया और मामला 2016 में चुनाव आयोग पहुंचा तो पार्टी दो खंड में बंट गई।
  • सोनेलाल पटेल का रविवार की शाम भैरव घाट पर बौद्ध रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया था। उनके अंतिम संस्कार पर पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता और अनेक राजनीतिक हस्तियां मौजूद थीं। सूत्रों के अनुसार पता चला था कि पटेल शनिवार की शाम कार दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए थे जिसके बाद देर रात इलाज के दौरान ही अस्पताल में उनका निधन हो गया था।
  • उन्होंने अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत अपने पिता डॉ सोनेलाल पटेल के साथ किया था। वहीं से उन्होंने पार्टी को आगे ले जाने की कसम खाई। 2008 से पार्टी में सक्रिय रही पल्लवी ने अपने पिता डॉ सोनेलाल पटेल के साथ एक सहयोगी रूप में काम करना शुरू किया। लम्बे समय तक पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता रहने के बाद वह पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर काम किया। 2017 चुनाव के बाद उन्हें अपना दाल (कामेरावादी) पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  • पल्लवी के पति पंकज सिंह  भी पार्टी में सक्रिय हैं। वर्ष 2019 में पल्लवी की पार्टी ने कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन किया था। कांग्रेस ने उनके पति पंकज सिंह को फूलपुर की विधान सभा सीट से टिकट दिया था। पंकज को इस चुनाव में 32 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। लेकिन वह भाजपा और सपा उम्मीदवार के बाद तीसरे नंबर पर थे।
  • पल्लवी पटेल ने वर्ष 2021 में कमेरा समाज की आवाज को सरकार तक पहुंचने के लिए कमेरा पद यात्रा निकली थी जिसका उद्देश्य था की गांव-गांव जाकर लोगों को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक करना।
  • 2022 विधान सभा चुनाव में अपना दल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने विश्वनाथगंज के जगदीशपुर मंडी के निकट आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए अपनी छोटी बहन और भाजपा सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के खिलाफ जोरदार हमला बोला। उन्होंने अनुप्रिया पटेल को लालची भी कहा,  अपने समाज के साथ माता-पिता को भी धोखा दे रही हैं। सभा के दौरान अशोक पटेल, यशवंत पटेल, लालचंद, मोती, जीतलाल, बालेसर आदि लोग मौजूद रहे।
  • समाजवादी पार्टी से गठबंधन के बाद अपना दाल (कमेरावादी) की अध्यक्ष्य पल्लवी पटेल ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ अपना दाल (कमेरावादी) के सिंबल पर उत्तर प्रदेश के सिराथू विधान सभा सीट से अखिलेश यादव की अगुआई में चुनाव लड़ने के लिए नामांकन किया। कुछ दिन पहले खबर थी कि पल्लवी पटेल सिराथू विधान सभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयार नहीं थीं। लेकिन पार्टी के कार्यकर्तों द्वारा समझाने के बाद वह इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हुईं।
  • अपना दल (कमेरावादी) प्रमुख कृष्णा पटेल की बड़ी बेटी और भारतीय जनता पार्टी की सदस्य अनुप्रिया पटेल की बड़ी बहन पल्लवी पटेल ने 2022 विधान सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सिराथू विधान सभा सीट से लड़ रहे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लगभग सात हार मतों से हराकर समाजवादी गठबंधन पार्टी के नेतृत्व में अपनी जीत दर्ज की। [6]Amar Ujala

सन्दर्भ[+]

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago