Seema Singh Biography in Hindi | सीमा सिंह जीवन परिचय

सीमा सिंह से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ सीमा सिंह एक भारतीय डांसर और अभिनेत्री हैं जो भोजपुरी, हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल, राजस्थानी और बंगाली फिल्मों में एक डांसर के रूप में काम करने के लिए जानी जाती हैं। सीमा सिंह को बचपन से ही डांस और अभिनय में काफी दिलचस्पी थी। लेकिन उनके पिता चाहते थे कि सीमा बड़ी होकर एक पुलिस अफसर बने। डांस और अभिनय में मन बना चुकी सीमा ने अपने पिता की बातों को नकारते हुए माँ की रजामंदी से एक्टिंग में जाने का फैसला किया। सीमा सिंह को भोजपुरी फिल्म जगत में "आइटम गर्ल" के नाम से भी जाना जाता है। इसके आलावा उनके डांस प्रदर्शन को देखते हुए उनकी तुलना बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसिंग क्वीन हेलेन से की जाती है। सीमा सिंह बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसिंग क्वीन हेलेन को अपना आइडल मानती हैं। शुरुआत में सीमा अपनी बहन के साथ डांस का अभ्यास किया करती थीं और अपने बहन के साथ गांव और महानगरों में होने वाले छोटे-मोटे प्रोग्राम में अपने डांस का जौहर दिखाया करती थीं। इस तरह से उनकी रूचि डांस और अभिनय की ओर बढ़ती गई। इसके बाद सीमा भोजपुरी फिल्मों में काम करने लगी। सीमा सिंह को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की "सनी लियोन" भी कहा जाता है। उन्होंने अपने भोजपुरी आइटम सांग करियर की शुरुआत वर्ष 2008 की भोजपुरी फिल्म "कहां जइबा राजा नजरिया लड़ाई के" में अभिनेता दिनेश लाल यादव (निरहुआ) के साथ की। सीमा सिंह को भोजपुरी के आलावा कई भाषाओँ की फिल्मों में देखा गया जिसमें हिंदी, भोजपुरी,…

जीवन परिचय
उपनामआइटम क्वीन [1]Instagram
व्यवसाय अभिनेत्री, डांसर, मॉडल, टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता, और निर्माता
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 168
मी०- 1.68
फीट इन्च- 5’ 6”
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला
करियर
डेब्यूभोजपुरी फ़िल्म: "कहां जइबा राजा नजरिया लड़ाई के" (2008)
पुरस्कार• उन्हें वर्ष 2008 में "बेस्ट आइटम गर्ल्स अवार्ड" से सम्मानित किया गया।
• सीमा सिंह को भोजपुरी फिल्म अवार्ड की तरफ से वर्ष 2008 में "डांस क्वीन सम्मान" से नवाजा गया।

• वर्ष 2017 में उन्हें मुंबई में होने वाले कजरी महोत्सव के शुभ अवसर पर "नारी शक्ति पुरस्कार" से नवाजा गया।

• सीमा सिंह को वर्ष 2016 में भोजपुरी फिल्म अवार्ड की तरफ से "बेस्ट आइटम क्वीन अवार्ड" से सम्मानित किया गया।
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 11 जून 1990 (सोमवार)
आयु (2020 के अनुसार)31 वर्ष
जन्मस्थानमुंबई
राशि मिथुन (Gemini)
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर इलाहबाद (वर्तमान में प्रयागराज), उत्तर प्रदेश, भारत
कॉलेज/महाविद्यालय/विश्वविद्यालयउन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई मुंबई यूनिवर्सिटी से की।
धर्महिन्दू [2]Instagram
शौक/अभिरुचियात्रा करना, डांस करना, और तैराकी करना
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थितिविवाहित
बॉयफ्रेंडसौरव कुमार
सगाई तिथि 29 अगस्त 2018
विवाह तिथि13 मार्च 2019
परिवार
पतिसौरव कुमार (बिजनेसमैन, प्रोडूसर, और राजनेता)
बेटानाम ज्ञात नहीं
माता-पितानाम ज्ञात नहीं
बहनरीना सिंह
पसंदीदा चीजें
भोजन
मूंग दाल हलवा और चिल्ली पनीर
खेल क्रिकेट
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और गोविंदा
भोजपुरी अभिनेता
दिनेश लाल यादव और रवि किशन
बॉलीवुड अभिनेत्री हेलेन, माधुरी दीक्षित, और श्रीदेवी
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
कार संग्रहएसयूवी हुंडई टक्सन

सीमा सिंह से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • सीमा सिंह एक भारतीय डांसर और अभिनेत्री हैं जो भोजपुरी, हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल, राजस्थानी और बंगाली फिल्मों में एक डांसर के रूप में काम करने के लिए जानी जाती हैं।
  • सीमा सिंह को बचपन से ही डांस और अभिनय में काफी दिलचस्पी थी। लेकिन उनके पिता चाहते थे कि सीमा बड़ी होकर एक पुलिस अफसर बने। डांस और अभिनय में मन बना चुकी सीमा ने अपने पिता की बातों को नकारते हुए माँ की रजामंदी से एक्टिंग में जाने का फैसला किया।
  • सीमा सिंह को भोजपुरी फिल्म जगत में “आइटम गर्ल” के नाम से भी जाना जाता है। इसके आलावा उनके डांस प्रदर्शन को देखते हुए उनकी तुलना बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसिंग क्वीन हेलेन से की जाती है।
  • सीमा सिंह बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसिंग क्वीन हेलेन को अपना आइडल मानती हैं।
  • शुरुआत में सीमा अपनी बहन के साथ डांस का अभ्यास किया करती थीं और अपने बहन के साथ गांव और महानगरों में होने वाले छोटे-मोटे प्रोग्राम में अपने डांस का जौहर दिखाया करती थीं। इस तरह से उनकी रूचि डांस और अभिनय की ओर बढ़ती गई। इसके बाद सीमा भोजपुरी फिल्मों में काम करने लगी।
  • सीमा सिंह को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की “सनी लियोन” भी कहा जाता है।
  • उन्होंने अपने भोजपुरी आइटम सांग करियर की शुरुआत वर्ष 2008 की भोजपुरी फिल्म “कहां जइबा राजा नजरिया लड़ाई के” में अभिनेता दिनेश लाल यादव (निरहुआ) के साथ की।
  • सीमा सिंह को भोजपुरी के आलावा कई भाषाओँ की फिल्मों में देखा गया जिसमें हिंदी, भोजपुरी, तमिल, मराठी, गुजरती, और बंगाली जैसे फ़िल्में शामिल हैं।
  • वर्ष 2018 में सीमा सिंह को महुआ टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले टीवी रियल्टी शो “डांस घमासान” में कानू मुखर्जी के साथ बतौर जज के रूप में देखा गया।
  • सीमा सिंह अपने अब तक के करियर में लगभग 675 फिल्मों में अभिनय और आइटम सांग कर चुकी हैं।
  • उन्होंने वर्ष 2018 में  “सीमा सिंह डांस अकादमी” की शुरुआत की। जिसके माध्यम से नव युवक बच्चों को डांस और एक्टिंग का अभ्यास दिया जाता है। 
  • सीमा सिंह और सौरव कुमार की मुलाकात वर्ष 2017 में  “डांस घमासान” के सेट से हुई जिसके बाद दोनों एक दूसरे के एक अच्छे दोस्त बन गए और उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई। एक साल तक एक दूसरे को समझने के बाद वर्ष 2018 में अपने परिवार की सहमति से दोनों ने सगाई कर ली। सगाई करने के सात माह बाद, 13 मार्च 2019 को दोनों मुंबई के एक होटल में शादी के बंधन में बंध गए।
  • सीमा सिंह अपने डांस और अभिनेत्री बनने का पूरा-पूरा श्रेय अपनी माँ को देती हैं। 
  • सीमा सिंह और उनके पति सौरव कुमार भगवान गणेश के बहुत बड़े भक्त हैं। 

सन्दर्भ[+]

सन्दर्भ
1 Instagram
2 Instagram

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago