Menu

Poonam Dubey Biography in Hindi | पूनम दुबे जीवन परिचय

Poonam Dubey

जीवन परिचय
व्यवसायअभिनेत्री
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 170
मी०- 1.70
फीट इन्च- 5' 7"
भार/वजन (लगभग)55 कि० ग्रा०
फिगर (लगभग)34-26-36
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला
करियर
डेब्यूभोजपुरी फिल्म: "जो जीता वही सिकंदर" (2014)
Poonam Dubey in Jo Jeeta Wohi Sikandar (2014)
पुरस्कार/उपलब्धियां• वर्ष 2018 में भोजपुरी फिल्म "रंगीला" में बेस्ट सपोटिंग अभिनेत्री के लिए उन्हें "भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन और स्टेज अवार्ड्स" से सम्मानित किया गया।
• पूनम दुबे को वर्ष 2018 में भोजपरी फिल्म "रंगदारी टैक्स" में सर्बश्रेठ अभिनेत्री के लिए "भोजपुरी सिने अवार्ड" से नवाजा गया।
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 8 फरवरी 1990 (गुरुवार)
आयु (2022 के अनुसार)32 वर्ष
जन्मस्थान इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश, भारत
राशि कुंभ (Aquarius)
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर इलाहाबाद (प्रयागराज), उत्तर प्रदेश
स्कूल/विद्यालयमहिला सेवा सदन इंटर कॉलेज, इलाहाबाद (प्रयागराज)
कॉलेज/विश्वविद्यालयइलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद (प्रयागराज)
शौक्षिक योग्यतास्नातक
धर्म हिन्दू
शौक/अभिरुचियात्रा करना और डांस करना
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
बॉयफ्रेंड ज्ञात नहीं
परिवार
पति लागू नहीं
माता/पितानाम ज्ञात नहीं
Poonam Dubey with her parents and brother
भाई/बहनभाई- नीरज दुबे
Poonam Dubey with her brother
पसंदीदा चीजें
फ़ूड पानी पूरी
Poonam Dubey loves to eat pani puri
क्रिकेटरसचिन तेंदुलकर
अभिनेतासलमान खान, इरफान खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी
अभिनेत्रीमाधुरी दीक्षित
राजनेतानरेंद्र मोदी

Poonam Dubey

पूनम दुबे से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • पूनम दुबे एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से भोजपुरी फिल्म जगत में काम करने के लिए जानी जाती हैं।
  • पूनम दुबे उत्तर प्रदेश के इलाहबाद (जो अब प्रयागराज के नाम से जाना जाता है) में एक मध्यमवर्गीय परिवार में पली-बढ़ी हैं।
  • पूनम दुबे ने अपनी शुरुआती पढाई महिला सेवा सदन इंटर कॉलेज, इलाहाबाद से की है। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद से स्नातक किया।
  • पूनम ने 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद 6 महीने का “एयर होस्टेस” कोर्स भी किया।
  • पूनम ने मुंबई आने के बाद कई फिल्मों और विज्ञापनों के लिए ऑडिशन दिया था। लेकिन उन्हें कहीं भी सफलता नहीं मिल रही थी। तब उन्होंने आइटम सांग में काम करना शुरू कर दिया।
  • पढ़ाई के दौरान ही पूनम ने वहां के लोकल टीवी चैनल के लिए कई कमर्शियल एडवर्टाइजमेंट में काम करना शुरू कर दिया था।
  • ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अभिनय, डांस और मॉडलिंग में हाथ आजमाना शुरू कर दिया।
  • पूनम दुबे ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2014 की भोजपुरी फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ में भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव के साथ एक छोटे से किरदार से की। इसके बाद वर्ष 2015 में एक्टर ऋषभ कश्यप की भोजपुरी फिल्म “दीवाना 2” में नजर आई थी। Poonam Dubey in Jo Jeeta Wohi Sikandar
  • वर्ष 2015 में उन्होंने फिल्म उद्योग में अपने काम के लिए उत्तर भारतीय सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेत्री पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ ग्लैमरस अभिनेत्री पुरस्कार जैसे कई पुरस्कार जीता।
  • उन्होंने मिस यूपी के टॉप 5 कंटेंस्टेंट्स में भी अपना नाम दर्ज कराया था।
  • उन्होंने भोजपुरी के विभिन्न फिल्मों में काम किया है जिसमें जो जीता वही सिकंदर, हमारा फर्ज,बाबा रंगीला, हम हैं जोड़ी नंबर वन, और रंगदारी टैक्स शामिल है।
  • पूनम दुबे ने एक इंटरव्यू में कहा,

    बचपन में आपके बहुत सारे सपने होते हैं और ये हर दिन चेंज होते रहते हैं। बचपन में हर कोई हर दिन कुछ ना कुछ नया सोचता रहता है तो ऐसे ही मेरा सपना एयरहोस्टेस और आईपीएस बनना था। लेकिन, मेरी मम्मी को फ्लाइट में बहुत डर लगता है, जिसके कारण उन्होंने कहा कि एयरहोस्टेस छोड़ दो, उसका प्लानिंग मत करो। उसी दौरान मिस इलाहाबाद का कॉम्पिटीशन था तो मेरे मामा उसका फॉर्म ले आए थे और उन्होंने कहा एयरहोस्टस छोड़ो मिस इंडिया बनो, मिस वर्ल्ड बनो, एक्ट्रेस बनो ताकी उसमें रोज सफर करना पड़े, मैंने फिर ये फॉर्म भरा और मैं मिस यूपी टॉप 5 में आई और मिस इलाहाबाद फर्स्ट आई। उस समय मैंने 12वीं पास की थी और बीए पहला साल था। उस समय ये हुआ कि पहले अपना एजुकेशन कंप्लीट करो उसके बाद कुछ तय करना।”

  • पूनम दुबे वर्ष 2018 की भोजपुरी फिल्म “मेहंदी लगा के रखना 2” मे अभिनेता प्रदीप पांडे उर्फ़ (चिंटू पांडेय) के साथ छोटे से रोल में नजर आई। Poonam Dubey in Mehandi Laga Ke Rakhna 2
  • पूनम दुबे को भोजपुरी फिल्म जगत की एक मशहूर अदाकारा के रूप में जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *