Menu

Tiger Shroff Biography in Hindi | टाइगर श्रॉफ जीवन परिचय

Tiger Shroff

जीवन परिचय
वास्तविक नामजय हेमंत श्रॉफ [1]Patrika.com
व्यवसाय अभिनेता, डांसर, और मार्शल आर्टिस्ट
शारीरिक संरचना
लम्बाई से० मी०- 175
मी०- 1.75
फीट इन्च- 5’ 9”
वजन/भार (लगभग)70 कि० ग्रा०
चेस्ट44 इंच
कमर30 इंच
बाइसेप्स15 इंच
आँखों का रंग भूरा
बालों का रंग काला
करियर
डेब्यू बॉलीवुड फिल्म: "हीरोपंती" (2014)
Tiger Shroff's debut Bollywood film "Heropanti" (2014)
पुरस्कार/सम्मान• वर्ष 2014 में उन्हें बॉलीवुड फिल्म "हीरोपंती" में बेस्ट परफॉमेंस के लिए 'स्टारडस्ट सुपरस्टार ऑफ़ टुमारो अवार्ड' से नवाजा गया।
Tiger Shroff with the Stardust Awards at he Bollywood film "Heropanti" (2014)
• वर्ष 2014 में उन्हें 'बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया गया।
• टाइगर श्रॉफ को वर्ष 2015 में बॉलीवुड फिल्म "हीरोपंती" के लिए 'IIFA अवार्ड्स' से सम्मानित किया गया।
Tiger Shroff holding IIFA Award
• वर्ष 2015 में उन्हें बॉलीवुड फिल्म "हीरोपंती" के लिए 'लाइफ ओके स्क्रीन अवार्ड' से नवाजा गया।
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 2 मार्च 1990 (शुक्रवार)
आयु (2022 के अनुसार)32 वर्ष
जन्मस्थान मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
राशि मीन (Pisces)
राष्ट्रीयता भारतीय
हस्ताक्षर/ऑटोग्राफTiger Shroff's autograph
गृहनगर मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
स्कूल/विद्यालय • बेसेंट मोंटेसरी स्कूल, जुहू, मुंबई
• अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे, मुंबई
महाविद्यालय/विश्वविद्यालयउन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा, उत्तर प्रदेश से की।
धर्म हिन्दू [2]DNA
पताटाइगर श्रॉफ मुंबई के बांद्रा में 'ले पेपेयॉन' नामक एक बंगले में रहते हैं। [3]IMDb
शौक/अभिरुचिडांस करना, मार्शल आर्ट करना, और जिम करना
विवाद 2 जून 2021 को टाइगर श्रॉफ और उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पटानी को लॉकडाउन के दौरान दोपहर 2 बजे के बाद मुंबई बैंडस्टैंड पर कार में घुमते हुए मुंबई पुलिस ने पकड़ लिया था। जिसके बाद उनके खिलाफ बुधवार को धारा 188 के अनुसार एफआईआर दर्ज किया। [4]NBT
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
गर्लफ्रेंड एवं अन्य मामलें दिशा पटानी (अभिनेत्री)
Tiger Shroff with his girlfriend
परिवार
माता/पितापिता- जैकी श्रॉफ (अभिनेता, फिल्म निर्माता)
Tiger Shroff with his father
माता- आयेशा दत्त (फिल्म निर्माता)
Tiger Shroff with his mother
बहनकृष्णा श्रॉफ (फिल्म निर्माता)
Tiger Shroff with his sister
पसंदीदा चीजें
भोजन पिज़्ज़ा, पास्ता, सलाद, मांसाहारी व्यंजन
अभिनेताब्रूस ली, आमिर खान, और ऋतिक रोशन
फिल्मएंटर द ड्रैगन (1973)
रंगकाला
खेलफ़ुटबॉल
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
कार संग्रह• एसएस जगुआर 100 कार
• शेवरले क्रूज़ कार
• बीएमडब्ल्यू कार
Tiger Shroff with his BMW car
वेतनरु. 5 करोड़/फिल्म [5]India Today
कुल संपत्तिरु. 50 करोड़

Tiger Shroff

टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • टाइगर श्रॉफ एक भारतीय अभिनेता, डांसर, और मार्शल आर्टिस्ट हैं जो अपने बॉडी लुक और बॉलीवुड फिल्म “हीरोपंती” के लिए जाने जाते हैं।
  • टाइगर श्रॉफ एक प्रसिद्ध फिल्म इंडस्ट्री बैकग्राउंड से आते हैं। बॉलीवुड के पॉपुलर अभिनेता जैकी श्रॉफ उनके पिता हैं और फिल्म निर्मता आयशा दत्त उनकी माँ हैं। Tiger Shroff child photo with his parents
  • टाइगर श्रॉफ बचपन से ही मार्शल में काफी सक्रिय हैं और उन्होंने 4 साल की उम्र से ही मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था
  • उन्हें बचपन से ही स्पोर्ट्स में काफी लगाव था जिसके चलते वह अपने युवावस्था में अभिनय से ज्यादा स्पोर्ट में रूचि रखते थे।
  • उनका वास्तविक नाम जय हेमंत श्रॉफ है लेकिन बचपन में काफी सरारती होने की वजह से उनके पिता जैकी श्रॉफ ने उनका नाम टाइगर रख दिया। क्योंकि वह जब छोटे थे तब बाघ की तरह छलांग लगाते थे।
  • टाइगर श्रॉफ ब्रूस ली और माइकल जैक्सन को अपना आदर्श मानते हैं।
  • वर्ष 2016 में श्रद्धा कपूर के साथ उनकी फिल्म “बागी” बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही और दुनिया भर में  1 बिलियन से अधिक की कमाई करने वाली फिल्म बनी।
  • टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर न केवल फिल्मों की वजह से बल्कि वह रियल लाइफ में भी एक अच्छे दोस्त हैं। Tiger Shroff with Shraddha Kapoor
  • टाइगर श्रॉफ ने वर्ष 2013 की बॉलीवुड फिल्म “धूम 3” में अभिनेता आमिर खान की बॉडी बनाने में उनकी मदद की थी।
  • वर्ष 2014 की बॉलीवुड फिल्म “हीरोपंती” से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली।
    Tiger Shroff In Heropanti
  • टाइगर श्रॉफ अपनी पहली फिल्म “हीरोपती” के लिए लगभग 3 साल तक मेहनत किया था। इस फिल्म में उन्होंने सभी स्टंट खुद से किए हैं। इस फिल्म में उनके द्वारा किए गए डांस और स्टंट को लोगों ने खूब सराहा।
    Tiger Shroff Training For His Debut Film
  • उन्हें वर्ष 2009 के टीवी शो “फौजी” में मुख्य भूमिका निभाने के लिए कास्ट किया गया था। लेकिन किसी कारण वस इस टीवी शो में काम करने से मना कर दिया था।
  • वर्ष 2016 की पंजाबी फिल्म “फ्लाइंग जट्ट” में अभिनय करने लिए उन्हें पंजाबी भाषा सीखना पड़ा था।
  • वर्ष 2018 की एक्शन फिल्म “बाघी 2” में उन्होंने दिशा पटानी के साथ सिनेमाघरों में धूम मचा दिया था इस फिल्म में भी उन्होंने कुछ स्टंट सीन खुद से किए हैं।
    Tiger Shroff In Baaghi
  • उन्हें पुनीत मल्होत्रा ​​की बॉलीवुड फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2” में भी दिखाया गया। इस फिल्म को 10 मई 2019 में रिलीज़ किया गया था।
  • टाइगर श्रॉफ को अभिनय के आलावा कई टीवी कमर्शियल में भी देखा जा चुका है। जिसमें पेप्सी, गार्नियर मेन अंक नाइट एंटी पिम्पले फेस वाश, ब्रूफेन पावर मीटर पेन रिलीफ स्प्रे, और सैमसंग गैलेक्सी ऑन 6 जैसे कई और टीवी कमर्सियल्स शामिल हैं।
  • टाइगर श्रॉफ डब्ल्यूडब्ल्यूई कुश्ती के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और वह खुद भी एक फिटनेस फ्रीक हैं और वह नियमित रूप से जिम किया करते हैं। Tiger Shroff inside a gym
  • टाइगर श्रॉफ बेंगलुरु टाइगर्स के ब्रांड एंबेसडर और सह-मालिक हैं।
  • टाइगर श्रॉफ भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं और वह अपने कामयाबी का पूरा श्रेय भगवान शिव को देते हैं, साथ ही वह सोमवार के दिन भगवान शिव के लिए उपवास भी रखते हैं। भगवान शिव के बारे में बात करते हुए वह कहते हैं-

    विनाश के देवता और तांडव के निर्माता भगवान शिव मुझे सब कुछ पाने के लिए प्रेरित किया और जब मैं कोई एक्शन सीक्वेंस करता हूं या स्टेज पर परफॉर्म करता हूं तो यही मानसिकता मुझे प्रेरित करती है। जब मैं कोई एक्शन सीक्वेंस या डांस करता हूं तो मैं वही ऊर्जा और जुनून को ध्यान में रखते हुए अपने पूरे स्टंट पर फोकस देता हूं। इसलिए मैं उन्हें मूल एक्शन स्टार के रूप में देखता हूं।” Tiger Shroff Seeking Blessings of Lord Shiva

सन्दर्भ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *