Categories: राजनीति

Aparna Yadav Biography in Hindi | अपर्णा यादव जीवन परिचय

अपर्णा यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां अपर्णा यादव एक भारतीय राजनेत्री और समाज सेविका हैं। वह सपा सुप्रिमो स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। अपर्णा यादव का जन्म एक पत्रकार अरविंद सिंह बिष्ट के घर हुआ था, जो टाइम्स ऑफ इंडिया लखनऊ ब्यूरो के प्रमुख हैं। मुलायम सिंह यादव के सबसे छोटे बेटे प्रतीक यादव स्कूली शिक्षा के दौरान उनके सहपाठी थे। स्कूल के दिनों में ही प्रतीक यादव से उनकी दोस्ती हो गई थी। राजनीति विज्ञान में स्नातक करने के बाद उन्होंने स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त करने के लिए इंग्लैंड के मैनचेस्टर विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। मैनचेस्टर विश्वविद्यालय से अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद अपर्णा ने प्रतीक यादव से शादी करने का फैसला किया। इंग्लैंड से अपने गृहनगर लखनऊ , उत्तर प्रदेश, भारत आने के बाद, अपर्णा ने अपने पिता से प्रतीक के साथ शादी करने की बात कही। जिसके बाद उनके पिता यह बात सुनकर हैरान रह गए, क्योंकि वह एक राजपूत घराने से आते थे। यही बात जब प्रतीक ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव से कही तो उन्होंने भी इस रिश्ते को मानने से इनकार कर दिया था लेकिन उनकी माँ के समझाने के बाद वह रिश्ते के लिए मान गए और कुछ समय बाद दोनों परिवारों की सहमति से दिसंबर 2011 में यह शादी हुई। उनकी शादी में भारत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई। जिसमें भारत के प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन जोड़े को आशीर्वाद देने आए। वर्ष 2014…

जीवन परिचय
वास्तविक नामअपर्णा बिष्ट
पूरा नामअपर्णा बिष्ट यादव (शादी के बाद) [1]Instagram
उपनामछोटी बहू
व्यवसायराजनेत्री
जानी जाती हैंसपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू होने के नाते
राजनीति करियर
पार्टी/दल• भारतीय जनता पार्टी (भाजपा, पार्टी की सदस्ता 19 जनवरी 2022 को)

• समाजवादी पार्टी (सपा)
पुरस्कार/उपलब्धियांवर्ष 2018 में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें "उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान" से सम्मानित किया।
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 163
मी०- 1.63
फीट इन्च- 5’ 4"
भार/वजन (लगभग)55 कि० ग्रा०
फिगर (लगभग)34-26-35
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 5 फरवरी 1990 (सोमवार)
आयु (2022 के अनुसार)32 वर्ष
जन्मस्थान ज्ञात नहीं
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर लखनऊ, उत्तर प्रदेश
कॉलेज/विश्विवद्यालयमैनचेस्टर विश्वविद्यालय, इंग्लैंड
शैक्षिक योग्यता• राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री
• मैनचेस्टर विश्वविद्यालय, इंग्लैंड से अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में मास्टर डिग्री [2]MyNeta
धर्महिन्दू [3]Instagram
जातिराजपूत [4]Jansatta
राजनीतिक झुकावभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
शौक/अभिरुचिवीणा बजाना, यात्रा करना, और गाना गाना
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहिता
बॉयफ्रेंडप्रतीक यादव
विवाह तिथिदिसंबर 2011
परिवार
पतिप्रतीक यादव (व्यवसायी)
बच्चेबेटा- ज्ञात नहीं
बेटी- प्रथमा
माता/पितापिता- अरविंद सिंह बिष्ट
माता- नाम ज्ञात नहीं

ससुर- मुलायम सिंह यादव (राजनेता)

भाई/बहनभाई- अमन सिंह बिष्ट
पसंदीदा चीजें
राजनेतामुलायम सिंह यादव और नरेंद्र मोदी
अभिनेताअमिताभ बच्चन और राज बब्बर
अभिनेत्री जया बच्चन
धन संपत्ति संबधित विवरण
कार संग्रह लेम्बोर्गिनी कार (कीमत 5 करोड़)
कुल संपत्ति22.96 करोड़ रूपये (2017 के अनुसार) [5]MyNeta

अपर्णा यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • अपर्णा यादव एक भारतीय राजनेत्री और समाज सेविका हैं। वह सपा सुप्रिमो स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं।
  • अपर्णा यादव का जन्म एक पत्रकार अरविंद सिंह बिष्ट के घर हुआ था, जो टाइम्स ऑफ इंडिया लखनऊ ब्यूरो के प्रमुख हैं।
  • मुलायम सिंह यादव के सबसे छोटे बेटे प्रतीक यादव स्कूली शिक्षा के दौरान उनके सहपाठी थे।
  • स्कूल के दिनों में ही प्रतीक यादव से उनकी दोस्ती हो गई थी।
  • राजनीति विज्ञान में स्नातक करने के बाद उन्होंने स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त करने के लिए इंग्लैंड के मैनचेस्टर विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। मैनचेस्टर विश्वविद्यालय से अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद अपर्णा ने प्रतीक यादव से शादी करने का फैसला किया। इंग्लैंड से अपने गृहनगर लखनऊ , उत्तर प्रदेश, भारत आने के बाद, अपर्णा ने अपने पिता से प्रतीक के साथ शादी करने की बात कही। जिसके बाद उनके पिता यह बात सुनकर हैरान रह गए, क्योंकि वह एक राजपूत घराने से आते थे। यही बात जब प्रतीक ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव से कही तो उन्होंने भी इस रिश्ते को मानने से इनकार कर दिया था लेकिन उनकी माँ के समझाने के बाद वह रिश्ते के लिए मान गए और कुछ समय बाद दोनों परिवारों की सहमति से दिसंबर 2011 में यह शादी हुई। उनकी शादी में भारत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई। जिसमें भारत के प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन जोड़े को आशीर्वाद देने आए।
  • वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वछ्ता अभियान से वह काफी प्रेरित हुई थी। जिसके बाद वह नरेंद्र मोदी से मिली थी।
  • अपर्णा यादव एक प्रशिक्षित क्लासिकल सिंगर भी हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने सपा का प्रचार गीत भी गाया था। अपर्णा सैफई महोत्सव और लखनऊ मोहत्सव में भी कई बार गा चुकी हैं।
  • अपर्णा यादव एक प्रतिष्ठित वीणा वादक हैं और वह अपने खाली समय में वीणा बजाया करती हैं।
  • उन्हें यात्रा करना बहुत पसंद है और उन्होंने कई यूरोपीय देशों का दौरा किया है।
  • दैनिक जागरण और आई नेक्स्ट के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कोविड-19 महामारी में उनके द्वारा किए गए सामाजिक सहयोग के कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया।
  • अपर्णा यादव को जानवरों से काफी लगाव है और उनके पास कई पालतू कुत्ते हैं जिनकी तस्वीरें अक्सर वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं।
  • अपर्णा अपने फिटनेस को लेकर काफी उत्साही हैं और वह नियमित रूप से जिम और योगा किया करती हैं।
  • वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के ठीक पहले अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी का दामन छोड़कर 19 जनवरी 2022 को उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ज्वाइन किया। [6]The Quint
  • अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना बड़ा भाई मानती हैं क्योंकि वह भी उत्तराखंड की रहने वाली हैं और योगी भी उत्तराखंड के रहने वाले हैं। यही नहीं उन्हें कई मौकों पर योगी के साथ देखा जाता है।
  • भारतीय जनता पार्टी की सदस्ता लेने के बाद 21 जनवरी 2022 को अपर्णा यादव ने अपने ससुर और समाजवादी पार्टी के मुखिया स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के चरण छूकर आशीर्वाद लिया।

सन्दर्भ[+]

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

1 year ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

1 year ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

1 year ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

1 year ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

1 year ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

1 year ago