Menu

B. Chandrakala Biography in Hindi | बी. चंद्रकला जीवन परिचय

बी. चंद्रकला

जीवन परिचय
वास्तविक नाम भुक् चंद्रकला निरु
उपनाम "लेडी दबंग"
व्यवसाय आईएएस अधिकारी
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 163
मी०- 1.63
फीट इन्च- 5' 4”
वजन/भार (लगभग)55 कि० ग्रा०
शारीरिक बनावट (लगभग)32-27-33
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला
सिविल सेवा
सर्विसभारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
बैच2008
कैडरउत्तर प्रदेश
प्रमुख पद2009: मुख्य विकास अधिकारी (CDO) इलाहाबाद
2010: एसडीएम इलाहाबाद (सदर)
2012: जिला मजिस्ट्रेट हमीरपुर
2014: जिला मजिस्ट्रेट मथुरा
2015: जिला मजिस्ट्रेट बुलंदशहर
2016: जिला मजिस्ट्रेट बिजनौर
15 सितंबर 2016 को, मेरठ के जिला मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया
2017: मार्च में, उन्हें स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया
2017: मार्च में, उन्हें नई दिल्ली में स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक और साथ ही पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय के उप सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था
2017: साध्वी निरंजन ज्योति की पर्सनल सेक्रेटरी के रूप में नियुक्त किया गया
2017: में वह अपने मूल कैडर, उत्तर प्रदेश में वापस लौट आई, जहाँ उन्हें मध्यम शिक्षा विभाग में "Special Secretary" के रूप में नियुक्त किया गया।
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 27 सितंबर 1979
आयु (2018 के अनुसार)39 वर्ष
जन्मस्थान फर्टिलाइजर सिटी, रामागुंडम, करीमनगर, आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना)
राशि कुंभ
हस्ताक्षरबी. चंद्रकला हस्ताक्षर
राष्ट्रीयता भारतीय
जातिबंजारा जनजाति (अनुसूचित जनजाति; ST)
भोजन की आदतमांसाहारी
गृहनगर फर्टिलाइजर सिटी, रामागुंडम, करीमनगर, आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना)
स्कूल/विद्यालय केन्द्रीय विद्यालय
महाविद्यालय/विश्वविद्यालयकोटी वुमेन्स कॉलेज, हैदराबाद
उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद
शैक्षिक योग्यता उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद से गणित में स्नातक
उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद से अर्थशास्त्र में परास्नातक
परिवार पिता - बी. किशन (रामागुंडम स्थित फ़र्टिलाइज़र कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया में वरिष्ठ टेक्नीशियन से सेवानिवृत्त)
माता - बी. लक्ष्मी (उद्यमी)
भाई - बी. रघुवीर (डीएलआरएल संगठन में तकनीकी अधिकारी के रूप में कार्यरत), बी. महावीर (भारतीय स्टेट बैंक रामागुंडम, करीमनगर में बैंकर)
बहन - बी. मीना (सौंदर्य उद्योग में कार्यरत)
धर्म हिन्दू
पताफ्लैट नंबर 101
सफायर होम्स अपार्टमेंट
सरोजिनी नायडू मार्ग, योजना भवन, लखनऊ
शौक/अभिरुचिकिताबें पढ़ना, बागवानी करना, खाना बनाना, यात्रा करना
विवाद • आईएएस अधिकारी बनने के एक साल के भीतर उनकी संपत्ति 10 लाख से बढ़कर 1 करोड़ हो गई।
• उनकी नेटवर्थ और अचल संपत्तियों की कुल कीमत की घोषणा में अनियमितताओं के लिए उनकी आलोचना भी की गई थी।
• बुलंदशहर के डीएम के रूप में कार्य करते हुए, उन्होंने एक युवक को उनके साथ एक सेल्फी लेने की वजह से जेल में डाल दिया था।
• वर्ष 2016 में, बिजनौर के डीएम के रूप में कार्य करते हुए, उन्होंने बिजनौर के सहसपुर में एक बूचड़खाने को फिर से खोलने की अनुमति दी थी।
• वर्ष 2012 में, समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हमीरपुर के जिला मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य करते हुए, उन्होंने रेत खनन के लाइसेंस नियमों का उल्लंघन किया, जिसके बाद जनवरी 2019 में, उनके ऊपर सीबीआई की जांच कमेटी को बिठाया गया।
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
बॉयफ्रेंड एवं अन्य मामले ज्ञात नहीं
पति ए. रामुलू (इंजीनियर)
बच्चे बेटा : कोई नहीं
बेटी : कीर्ति चंद्रा
बी. चंद्रकला अपनी बेटी के साथ
धन संबंधित विवरण
संपत्ति• रंगा रेड्डी, तेलंगाना में ₹ 10 लाख का प्लॉट
• आंध्र प्रदेश के अन्नपूर्णा नगर में एक 267 वर्ग गज का घर, जिसकी कीमत 45 लाख है
• लखनऊ में सरोजनी नायडू मार्ग पर ₹ 67 लाख का फ्लैट
• आंध्र प्रदेश के करीमनगर में एक कृषि भूखंड जिसकी कीमत 7 लाख है
बी चंद्रकला की वर्ष 2015 के अनुसार अचल संपत्ति
वेतन (एक IAS अधिकारी के रूप में)₹ 91400 / महीना + अन्य भत्ते (2019 के अनुसार)
कुल आय (लगभग)₹1 करोड़ (2014 के अनुसार)

बी. चंद्रकला

बी. चंद्रकला से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • क्या बी. चंद्रकला धूम्रपान करती हैं ?: नहीं
  • क्या बी. चंद्रकला शराब पीती हैं ?: नहीं
  • उनका जन्म फ़र्टिलाइज़र सिटी, रामागुंडम, करीमनगर, आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) स्थित एक आदिवासी समुदाय में बी. किशन और बी. लक्ष्मी के घर तीसरी संतान के रूप में हुआ।
  • कक्षा 10 वीं की परीक्षा में उनका प्रदर्शन काफी खराब प्रदर्शन रहा था। जिसके कारण उन्हें उच्च शिक्षा के क्षेत्र विज्ञान, वाणिज्य और गणित में प्रवेश नहीं मिल सका। जिसके चलते उन्हें कला से स्नातक करनी पड़ी, लेकिन स्नातक के दूसरे वर्ष में ही उनका विवाह कर दिया गया।
  • शादी के बाद उन्होंने आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग की तैयारी करनी शुरू कर दी। जिसके चलते उन्होंने एससी / एसटी श्रेणी में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए परीक्षा को उत्तीर्ण किया और उन्हें सहकारी समितियों के उप निबंधक के रूप में नियुक्त किया गया।
  • आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता प्राप्त करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा की परीक्षा देने का निर्णय किया।
  • अपने पहले तीन प्रयासों के बाद वह प्रारंभिक परीक्षा की पात्रता हासिल नहीं कर पाईं। उसके पश्चात् चौथे प्रयास में मुख्य परीक्षा को उत्तीर्ण करते हुए, 409 रैंक हासिल किया।
  • वह वर्ष 2008 बैच के यूपी कैडर की आईएएस अधिकारी बनीं। जिसके चलते उन्हें मथुरा, बुलंदशहर, इत्यादि के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) के रूप में नियुक्त किया गया।
  • IAS प्रशिक्षण पूरा करने के बाद, उनकी पहली पोस्टिंग इलाहाबाद के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के रूप में हुई।
  • एक आईएएस अधिकारी बनने के बाद, वह जल्द ही जनता में लोकप्रिय हो गई, और उन्हें “लेडी दबंग” के नाम से जाना जाने लगा।
  • उनको अक्सर सार्वजनिक रूप से अधिकारियों को डांटते हुए देखा जाता है।

  • बी. चंद्रकला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी काफी लोकप्रिय हैं, और उनके नाम से कई फैन पेज बने हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ से ज्यादा उनकी फैन फॉलोइंग हैं।
  • वह अपनी माँ के बहुत करीब हैं। उनकी माँ बी. लक्ष्मी एक उद्यमी हैं। एक अशिक्षित महिला (बी. लक्ष्मी) होने के कारण उन्हें शिक्षा के महत्व का बहुत अच्छे से ज्ञान था। उन्होंने अपने अपने सभी बच्चों को एक अच्छा रास्ता दिखाया। जिसके कारण बी. चंद्रकला ने अपनी सफलता के पीछे अपनी माँ को श्रेय दिया।
  • जनवरी 2019 में, सीबीआई ने उत्तर प्रदेश के अवैध रेत खनन मामलों में लखनऊ और तेलंगाना में उनके आवास स्थान पर तलाशी ली।
  • इससे पहले, उन्होंने अपनी नेटवर्थ और संपत्तियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। नियम के अनुसार, प्रत्येक अखिल भारतीय सेवा अधिकारी को अपनी अचल संपत्ति का विवरण हर साल घोषित करना होता है।
    बी चंद्रकला की वर्ष 2018 के अनुसार अचल संपत्ति

    बी चंद्रकला की वर्ष 2018 के अनुसार अचल संपत्ति

    बी चंद्रकला की वर्ष 2010 के अनुसार अचल संपत्ति

    बी चंद्रकला की वर्ष 2010 के अनुसार अचल संपत्ति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *