Menu

Anand Kumar (Super 30) Biography in hindi | आनंद कुमार (सुपर 30) जीवन परिचय

आनंद कुमार

जीवन परिचय
उपनाम सुपर 30 मैन
व्यवसाय भारतीय गणितज्ञ, स्तंभकार
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 168
मी०- 1.68
फीट इन्च- 5’ 6”
वजन/भार (लगभग)70 कि० ग्रा०
शारीरिक संरचना (लगभग)-छाती: 39 इंच
-कमर: 32 इंच
-Biceps: 12 इंच
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 1 जनवरी 1973
आयु (वर्ष 2018 के अनुसार)45 वर्ष
जन्मस्थान पटना, बिहार, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर पटना, बिहार, भारत
राशिमकर
स्कूल पटना हाई स्कूल, पटना, बिहार
कॉलेज • बिहार नेशनल कॉलेज (बी एन कॉलेज) पटना, बिहार
• पटना साइंस कॉलेज
शैक्षणिक योग्यता स्नातक
धर्म हिन्दू
विवाद जुलाई 2018 में, आनंद कुमार विवादों में तब आए, जब उन्ही के कोचिंग सेंटर के एक विद्यार्थी ने उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। विद्यार्थियों का कहना है कि आनंद कुमार ने अपने कोचिंग सेंटर की छवि को बढ़ा चढ़ाकर कर प्रस्तुत किया है कि उनके कोचिंग सेंटर से हर बार की तरह आईआईटी जेईई परीक्षा 2018 में 30 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिसे देखकर अन्य विद्यार्थी उनके कोचिंग सेंटर में दाखिला लेने के लिए आते हैं, तो वह उन्हें अपने आर्थिक लाभ के लिए किसी अन्य कोचिंग सेंटर "रामानुजम मैथमेटिक्स" में भेज देते हैं। जिससे उन्हें कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारी
वैवाहिक स्थिति विवाहित
गर्लफ्रेंड ज्ञात नहीं
परिवार
पत्नी रितु (आईआईटी-रुड़की की पूर्व छात्रा)
बच्चे बेटा - जगत कुमार
आनंद कुमार अपने बेटे के साथ
बेटी - ज्ञात नहीं
माता-पिता पिता - नाम ज्ञात नहीं (भारतीय डाक विभाग में क्लर्क)
आनंद कुमार अपने पिता के साथ
माता - जयंती देवी
आनंद कुमार अपनी माता के साथ
भाई-बहन भाई - प्रणव कुमार (वायलिनिस्ट)
बहन - ज्ञात नहीं
पसंदीदा चीजें
पसंदीदा फिल्म निर्माता James Cameron
पसंदीदा वैज्ञानिक ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

आनंद कुमार

आनंद कुमार से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • क्या आनंद कुमार धूम्रपान करते हैं ? ज्ञात नहीं
  • क्या आनंद कुमार शराब पीते हैं ? ज्ञात नहीं
  • बचपन से ही वह एक गणितज्ञ बनना चाहते थे और गणित के क्षेत्र में कुछ नया करने चाहते थे।
  • आनंद ने हिंदी माध्यम के राजकीय स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की, जहां उनका अधिक झुकाव गणित संकाय में हुआ।
  • कैम्ब्रिज और शेफील्ड विश्वविद्यालय से उन्हें अध्ययन करने की पेशकश मिली, लेकिन उसी समय उनके पिता का देहांत हो गया था और यही- नहीं वित्तीय स्थिति कमजोर होने के कारण वह वहां अध्ययन नहीं कर सके।

    आनंद कुमार कैम्ब्रिज और शेफील्ड विश्वविद्यालय

    आनंद कुमार कैम्ब्रिज और शेफील्ड विश्वविद्यालय

  • आर्थिक स्थित से निजात पाने के लिए आनंद की मां ने घर का बना ‘आनंद पापड़’ बेचना शुरू किया। जिसमें आनंद कॉलेज से आने के बाद अपनी माँ की सहायता करते थे।

    आनंद की माँ पापड़ बनाते हुए

    आनंद की माँ पापड़ बनाते हुए

  • अपने पिता के निधन के बाद, उन्हें डाक विभाग से नौकरी की पेशकश की गई, जहां उनके पिता एक क्लर्क थे। हालांकि, उन्होंने प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और इसकी जगह रामानुजन स्कूल ऑफ मैथमैटिक्स के बैनर के अंतर्गत छात्रों को गणित पढ़ाना शुरू कर दिया।

    आनंद कुमार रामानुजन स्कूल ऑफ मैथमैटिक्स में

    आनंद कुमार रामानुजन स्कूल ऑफ मैथमैटिक्स में

  • विदेशी प्रकाशकों के द्वारा रचित गणित की कुछ पत्रिकाओं को पढ़ने के लिए वह शुक्रवार को वाराणसी स्थित केंद्रीय पुस्तकालय, बीएचयू में जाते थे और सोमवार सुबह घर वापस आते थे; क्योंकि उस समय गणित की कुछ प्रतियाँ पटना विश्वविद्यालय में उपलब्ध नहीं थी।
  • अपने स्नातक स्तर की पढ़ाई के दौरान, उन्होंने सांख्यिकी सिद्धांत पर एक सिद्धांत The Mathematical Gazette and Mathematical Spectrum प्रकाशित किया।
  • वर्ष 1992 में, आनंद ने एक महीने के लिए ₹500 प्रतिमाह में कक्षा को किराए पर लिया। जिसके बाद उन्होंने ‘रामानुजन स्कूल ऑफ मैथमैटिक्स’ से अपना एक संस्थान शुरू किया। शुरुआत में संस्थान में छात्रों की संख्या 2 थी, लेकिन तीन वर्षों में छात्रों में 500 हो गई थी।

    आंनद कुमार संस्थान

    आंनद कुमार संस्थान

  • वर्ष 2000 के आरंभ में, वित्तीय रूप से कमजोर छात्रों ने आईआईटी-जेईई की कोचिंग के लिए उनसे संपर्क किया। जो सालाना 4000 ट्यूशन फीस नहीं दे सकते थे। इसी से आनंद को सुपर -30 का विचार आया, जो वर्तमान में एक संस्थान है।
  • वर्ष 2002 में, सुपर-30 अस्तित्व में आया। रामानुजन स्कूल प्रति वर्ष एक प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करता है, जिसमें वह सुपर – 30 के लिए 30 गरीब छात्रों का चयन करता है। जहां छात्रों को एक वर्ष के लिए मुफ्त शिक्षा, अध्ययन सामग्री, भोजन और रहने की जगह मिलती है। उनकी मां छात्रों के लिए भोजन तैयार करती है और भाई प्रबंधन की देखभाल करता है।

    आनंद कुमार सुपर 30 में बच्चों को पढ़ाते हुए

    आनंद कुमार सुपर 30 में बच्चों को पढ़ाते हुए

  • मार्च 2009 में, सुपर 30 पर एक घंटे का कार्यक्रम डिस्कवरी चैनल द्वारा प्रसारित किया गया था।
  • आनंद कुमार को बीबीसी द्वारा प्रसारित कार्यक्रमों में भी शामिल किया गया है।
  • वंचित लोगों को मुफ्त कोचिंग प्रदान करने के लिए उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (2009) में दर्ज़ किया गया।
  • वर्ष 2010 में, बिहार सरकार ने उन्हें शीर्ष पुरस्कार- मौलाना अबुल कलाम आजाद शिक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया। उसी वर्ष, टाइम पत्रिका ने सर्वश्रेष्ठ एशिया की सूची में सुपर 30 को शामिल किया।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के विशेष राजदूत रशद हुसैन ने सुपर 30 को देश में “सर्वश्रेष्ठ” संस्थान कहा था।
  • वर्ष 2011 में, बॉलीवुड फिल्म निर्माता प्रकाश झा द्वारा निर्मित फिल्म आरक्षण अमिताभ बच्चन की भूमिका आनंद कुमार और सुपर 30 से प्रेरित थी।

    वर्ष 2011 बॉलीवुड फिल्म आरक्षण

    वर्ष 2011 बॉलीवुड फिल्म आरक्षण

  • वर्ष 2017 में, वह बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन द्वारा आयोजित लोकप्रिय भारतीय क्विज़ शो, कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) पर आए।
  • अल जज़ीरा ने आनंद कुमार और उनके सुपर 30 कोचिंग सेंटर पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई है।

  • गरीब छात्रों की उपलब्धियों के कारण कार्पगम विश्वविद्यालय ने उन्हें दिसंबर 2014 में मानद डॉक्टरेट ऑफ साइंस (डीएससी) की उपाधि से सम्मानित किया।
  • सुपर 30 के पहले बैच में 18 छात्रों को आईआईटी जेईई परीक्षा, 2 बैच 22 छात्रों, तीसरे बैच 26 छात्रों, चौथे बैच 28 छात्रों, 5 वें बैच के फिर से 28 छात्र उत्तीर्ण हुए। इसके साथ-साथ सभी 30 छात्रों ने आईआईटी जेईई परीक्षा क्वालीफाई की।
  • वर्ष 2002 में सुपर 30 की स्थापना के बाद से वर्ष 2014 तक कुल 360 छात्रों में से 308 ने ही सुपर – 30 की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की।

    आनंद कुमार अपने छात्रों के साथ

    आनंद कुमार अपने छात्रों के साथ

  • लोकप्रियता मिलने के बाद, पटना के कई कोचिंग सेंटर ने आनंद पर हमला करने की कोशिश की। एक बार कुछ अपराधियों ने आनंद कुमार पर हमला किया, लेकिन वह बच गए। हालांकि, उनके गैर-शिक्षण कर्मचारियों में से एक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना के बाद बिहार सरकार ने उन्हें दो सुरक्षा गार्ड प्रदान किए।
  • उनका एक सपना है कि उनके छात्र नोबेल पुरस्कार जीते।
  • कई फिल्म निर्माताओं ने उनसे सुपर 30 पर एक फिल्म बनाने के लिए संपर्क किया है, लेकिन उनकी कामना है कि जेम्स कैमरून उनके सुपर 30 पर फिल्म बना सकते हैं।

    आनंद कुमार जेम्स कैमरून के साथ

    आनंद कुमार जेम्स कैमरून के साथ

  • पूर्व मिस जापान नोरिका फुजीवाड़ा और प्रसिद्ध अभिनेत्री ने सुपर 30 पर एक वृत्तचित्र फिल्म के लिए रामानुजन सोसायटी ऑफ मैथमैटिक्स का दौरा किया।

    आनंद कुमार पूर्व मिस जापान नोरिका फुजीवाड़ा के साथ

    आनंद कुमार पूर्व मिस जापान नोरिका फुजीवाड़ा के साथ

  • कनाडा स्थित मनोचिकित्सक बिजू मैथ्यू द्वारा लिखी गई “सुपर 30: आनंद कुमार” नामक उनकी जीवनी प्रभात प्रकाशन द्वारा हिंदी भाषा में और वर्ष 2016 में पेंगुइन रैंडम हाउस द्वारा अंग्रेजी में प्रकाशित हुई थी। पुस्तक को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जारी किया था।

    आनंद कुमार की जीवनी

    आनंद कुमार की जीवनी

  • वर्ष 2018 में, विकास बहल द्वारा एक घोषणा की गई कि वह आनंद कुमार पर एक बॉयोपिक बना रहे हैं। जिसमें ऋतिक रोशन आनंद की भूमिका में नजर आएंगे।

     ऋतिक रोशन आनंद की भूमिका में

    ऋतिक रोशन आनंद की भूमिका में

  • यहां आनंद कुमार अपनी कहानी अपने ही शब्दों में व्यक्त करते हुए :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *