Kanak Yadav Biography in Hindi | कनक यादव जीवन परिचय

कनक यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ कनक यादव एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के लिए जानी जाती हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के शहर कानपुर के परमपुरवा में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। कनक यादव का कभी भी सपना नही था की वह बड़ी होकर एक अभिनेत्री बने क्योंकि उनके परिवार में ज्यादातर लोग सरकारी कर्मचारी हैं और वह भी चाहती थी की बडी होकर एक आईएएस अफसर बने क्योंकि उनके पिता एक पुलिस अफसर हैं। कनक यादव ने अपने पढ़ाई के दौरान ही मॉडलिंग प्रतियोगिता में भाग लेना शुरू कर दिया था और वर्ष 2008 में उन्होंने मिस नॉएडा और मिस ब्यूटीफुल स्माइल का ख़िताब अपने नाम किया था। जिसके बाद उन्हें कई सारे टीवी सीरियल से ऑफर आने लगे थे। लोगों से प्यार दुलार मिलने के बाद कनक ने टीवी सीरियल में काम करने का फैसला लिया और अपने पिता के करीबी दोस्त मयंक श्रीवतस्तव से डांस में प्रशिक्षण लेने लगीं। उन्होंने अपने टीवी करियर की शुरुआत वर्ष 2011 के टीवी सीरियल "नैंसी" से की। इस टीवी सीरियल में काम करने के बाद कनक यादव ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक टीवी सीरियल में काम किया जिसमें 'जय जय जय बजरंगबली,' 'गौतम बुद्ध,' 'महिमा शनिदेव,' 'पुनर विवाह,' 'बालिका वधु,' 'दिल आशना है,' 'किसके रोके रुका है सवेरा,' 'क्राइम पेट्रोल,' और 'सावधान इंडिया' जैसे टीवी सीरियल शामिल हैं। उन्होंने अपने बॉलीवुड फिल्म करियर की शुरुआत वर्ष 2012 की बॉलीवुड फिल्म "क्या सुपर कूल हैं हम"…

जीवन परिचय
व्यवसाय अभिनेत्री, मॉडल, और फिल्म निर्माता
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 165
मी०- 1.65
फीट इन्च- 5’ 5”
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 29 अगस्त
आयुज्ञात नहीं
जन्मस्थानपरमपुरवा, अमरौधा, कानपुर, उत्तर प्रदेश
राशि कन्या (Virgo)
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्महिन्दू [1]Instagram
गृहनगर परमपुरवा, अमरौधा, कानपुर, उत्तर प्रदेश
शैक्षिक योग्यता Master of Computer Applications (MCA)
शौक/अभिरुचियात्रा करना, तैराकी करना, किताबें पढ़ना, गाना सुनना, और फ़िल्में देखना
करियर
डेब्यू • हिंदी टीवी सीरियल: "नैन्सी" (2011)

बॉलीवुड फिल्म: "क्या सुपर कूल हैं हम" (2012)

• भोजपुरी फिल्म: "रब्बा इश्क ना होवे" (2017)
पुरस्कार• वर्ष 2019 में उन्हें भोजपुरी फिल्म "दामाद हो तो ऐसा" के लिए Best Actress of The Year Award से नवाजा गया।
• उन्हें वर्ष 2021 में दिल्ली प्रेस द्वारा आयोजित सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड की तरफ से Best Rising Actress Award से सम्मानित किया गया।

• उन्हें वर्ष 2021 में Darshnik Mumbai Press Media Award के द्वारा Best Icon Actress Award से सम्मानित किया गया।
पसंदीदा चीजें
भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव, मनोज तिवारी, और अरविंद अकेला
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी और रेखा
गायक अभिजीत भट्टाचार्य और अलका याज्ञनिक
गीत "आँखों में बसे हो तुम"
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
बॉयफ्रेंड ज्ञात नहीं
परिवार
माता-पिता पिता- आर.एन.सिंह यादव (पुलिस अधिकारी)
माता- सीमा यादव
भाईभाई (2)
• ऋषि यादव

• परदुमन यादव
बहनअंजू यादव
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
कार संग्रहमारुती सुजुकी विटारा ब्रेज़्ज़ा कार
बाइक संग्रह
होंडा एक्टिवा

कनक यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • कनक यादव एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के लिए जानी जाती हैं।
  • उनका जन्म उत्तर प्रदेश के शहर कानपुर के परमपुरवा में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था।
  • कनक यादव का कभी भी सपना नही था की वह बड़ी होकर एक अभिनेत्री बने क्योंकि उनके परिवार में ज्यादातर लोग सरकारी कर्मचारी हैं और वह भी चाहती थी की बडी होकर एक आईएएस अफसर बने क्योंकि उनके पिता एक पुलिस अफसर हैं।
  • कनक यादव ने अपने पढ़ाई के दौरान ही मॉडलिंग प्रतियोगिता में भाग लेना शुरू कर दिया था और वर्ष 2008 में उन्होंने मिस नॉएडा और मिस ब्यूटीफुल स्माइल का ख़िताब अपने नाम किया था। जिसके बाद उन्हें कई सारे टीवी सीरियल से ऑफर आने लगे थे।
  • लोगों से प्यार दुलार मिलने के बाद कनक ने टीवी सीरियल में काम करने का फैसला लिया और अपने पिता के करीबी दोस्त मयंक श्रीवतस्तव से डांस में प्रशिक्षण लेने लगीं।
  • उन्होंने अपने टीवी करियर की शुरुआत वर्ष 2011 के टीवी सीरियल “नैंसी” से की।
  • इस टीवी सीरियल में काम करने के बाद कनक यादव ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक टीवी सीरियल में काम किया जिसमें ‘जय जय जय बजरंगबली,’ ‘गौतम बुद्ध,’ ‘महिमा शनिदेव,’ ‘पुनर विवाह,’ ‘बालिका वधु,’ ‘दिल आशना है,’ ‘किसके रोके रुका है सवेरा,’ ‘क्राइम पेट्रोल,’ और ‘सावधान इंडिया’ जैसे टीवी सीरियल शामिल हैं।
  • उन्होंने अपने बॉलीवुड फिल्म करियर की शुरुआत वर्ष 2012 की बॉलीवुड फिल्म “क्या सुपर कूल हैं हम” में पारो के किरदार से की।

  • कनक ने अपने भोजपुरी फिल्म करियर की शुरुआत एक फिल्म निर्माता और फिल्म अभिनेत्री के रूप में वर्ष 2017 की भोजपुरी फिल्म “रब्बा इश्क़ ना होवे” में अभिनेता अरविन्द अकेला के साथ की।

  • कनक यादव अभिनेत्री के आलावा एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं और उनके ऐसे ही कामों को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें वर्ष 2020 में कोरोना योद्धा का प्रमाण पत्र दिया।

    Kanak Yadav with the Corona Warriors Certificate

  • कनक यादव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए-दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तरह-तरह की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
  • कनक यादव भगवान शिव की बहुत बड़ी भक्त हैं। 
  • कनक यादव एक फिटनेस फ्रीक हैं और वह नियमित रूप से योगा किया करती हैं। 

सन्दर्भ[+]

सन्दर्भ
1 Instagram

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago