Categories: राजनीति

Mulayam Singh Yadav Biography in Hindi | मुलायम सिंह यादव जीवन परिचय

मुलायम सिंह यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ क्या मुलायम सिंह यादव धूम्रपान करते हैं?  ज्ञात नहीं क्या मुलायम सिंह यादव शराब पीते हैं?  ज्ञात नहीं मुलायम सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में सैफई गांव में हुआ था। राजनीति में आने से पहले, उन्होंने एक शिक्षक के रूप में कार्य किया। मुलायम सिंह एक प्रशिक्षित पहलवान भी हैं। अपने शैक्षणिक सत्र के दौरान मुलायम सिंह ने कई डिग्रीयां प्राप्त की हैं,  जैसे कि - बीए, बी.टी. और एम.ए. राजनीति विज्ञान में। मुलायम सिंह यादव, राजनीतिज्ञ डॉ राम मनोहर लोहिया की समाजवादी विचारधारा और विचारों से काफी प्रभावित और प्रेरित रहें हैं। कर्पूरी ठाकुर, सर्वश्री मधु लिमये, राज नारायण, राम सेवक यादव और जनेश्र्वर मिश्रा जैसे राजनीतिज्ञों के सम्पर्क में आने के बाद वो राजनीति से जुड़ गए। अपने राजनीतिक जीवन में वह नौ बार जेल गए। वह के.के. कॉलेज, इटावा में छात्र संघ के नेता थे। अपने राजनीतिक जीवन के बहुत कम समय में मुलायम सिंह ने राजनीति के उच्च शिखर को हासिल कर लिया था। उन्होंने 4 अक्टूबर 1992 को समाजवादी पार्टी का गठन किया। बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, जया प्रदा आदि से मुलायम सिंह के बहुत करीबी रिश्ते हैं और अपने शासनकाल के दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन को उत्तर प्रदेश का राजदूत नियुक्त किया था।  उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में तीन बार कार्य किया- (1989 -1991, 1993-1995 और 2003-2007) मुलायम सिंह यादव ने लगभग सभी चुनावों में जीत हासिल करके अपने राजनीतिक जीवन में रिकॉर्ड दर्ज किया है। वर्ष…

जीवन परिचय
वास्तविक नाम मुलायम सिंह यादव
उपनाम नेता जी
व्यवसाय भारतीय राजनेता
पार्टी/दल समाजवादी पार्टी
राजनीतिक यात्रा 1967: में, वह उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य चुने गए।
1977: में, वह पहली बार उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री बने।
1980: में, वह लोक दल के अध्यक्ष बने।
1982 से 1985: तक, उन्होंने उत्तर प्रदेश विधान परिषद में विपक्ष के नेता के रूप में पद संभाला।
1989: में, वह पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
1990: में, वह चंद्रशेखर की पार्टी जनता दल (समाजवादी) में शामिल हुए।
1992: में, उन्होंने समाजवादी पार्टी (सोशलिस्ट) की स्थापना की।
1993: में, वह दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
1996: में, वह मैनपुरी क्षेत्र से 11 वीं लोकसभा के सद्स्य चुने गए थे।
1999: में, वह संयुक्त मोर्चा गठबंधन सरकार के अंतर्गत भारत के रक्षा मंत्री बने।
1999: में, उन्होंने दो लोकसभा सीटों - संभल, कन्नौज से चुनाव लड़ा और दोनों ही सीटें जीतीं।
2003: में, वह तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
2004: में, उन्होंने 183,8 99 वोटों के अंतर से गन्नौर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी, जो अब तक की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड माना जाता है।
2004: में, उन्होंने मैनपुरी क्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीता।
2014: में, उन्होंने 16 वीं लोकसभा चुनाव के दौरान दो सीटों आज़मगढ़, मैनपुरी से चुना लड़ा और दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज की।
मुख्य प्रतिद्वंदीमायावती
शारीरिक संरचना
लम्बाई से० मी०- 161
मी०- 1.61
फीट इन्च- 5’ 3”
वजन/भार (लगभग)75 कि० ग्रा०
आँखों का रंग भूरा
बालों का रंग सफ़ेद
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 22 नवंबर 1939
जन्मस्थान सैफई, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश
मृत्यु तिथि10 अक्टूबर 2022 (सोमवार)
मृत्यु स्थानमेदांता हॉस्पिटल, गुरुग्राम, हरियाणा, भारत
मृत्यु कारणयूरिन संक्रमण, ब्लड प्रेशर और सांस लेने में तकलीफ के कारण [1]Aaj Tak
आयु (मृत्यु के समय)82 वर्ष
राशि वृश्चिक
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर सैफई, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश
स्कूल/विद्यालय ज्ञात नहीं
कॉलेज/महाविद्यालय/विश्वविद्यालयके.के. कॉलेज, इटावा, उत्तर प्रदेश
ए.के. कॉलेज, शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश
बी.आर. कॉलेज, आगरा विश्वविद्यालय, आगरा, उत्तर प्रदेश
शैक्षिक योग्यता बी० ए०, राजनीति शास्त्र (दूरस्थ शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से)
एम० ए०, राजनीति शास्त्र (गुजरात विश्वविद्यालय से)
डेब्यूवर्ष 1967 में, वह उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य चुने गए थे।
परिवार पिता - स्वर्गीय सुघर सिंह
माता- मूर्ति देवी
भाई- शिव पाल सिंह यादव

राम गोपाल यादव

अभय राम सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव, रतन सिंह यादव
बहन- कमला देवी यादव
धर्म हिन्दू
जाति क्षत्रिय
पता पोस्ट-सैफई, जिला इटावा 26001, उत्तर प्रदेश
शौक/अभिरुचिकुश्ती करना, पुस्तकें पढ़ना, संगीत सुनना, लोक-नृत्य देखना
विवाद • वर्ष 2012 में, दिल्ली गैंग रेप (बलात्कार) की घटना के बाद, मुलायम सिंह ने एक विवादास्पद बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि - "लड़के हैं, गलती हो जाती हैं।"
• एक और बलात्कार मामले के दौरान, मुलायम सिंह ने फिर से एक विवादास्पद बयान दिया, जिसमें संयुक्त राष्ट्र महासचिव "बान की मून" ने जवाब दिया- "हम खारिज करते है उनके बयानों को और ऐसे विध्वंसक रवैये के लिए हम लड़कों को ही जिम्मेदार मानते हैं।
• वर्ष 2014 में, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर दंगों की आग अभी शांत भी नहीं हुई थी, कि मुलायम सिंह ने एक सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसके कारण मुलायम सिंह को मीडिया में कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
• वर्ष 2015 में, उत्तर प्रदेश स्थित कुलपहर अदालत के न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मुलायम सिंह के खिलाफ समन भेजते हुए बुलाया। जिसमें मुलायम सिंह के द्वारा सामूहिक बलात्कारों को अव्यवहारिक बताया गया है।
पसंदीदा चीजें
पसंदीदा राजनेता राम मनोहर लोहिया
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विधुर
पत्नी पहली पत्नी:- मालती देवी (विवाहित - 2003)

दूसरी पत्नी:- साधना गुप्ता (9 जुलाई 2022 को मृत्यु)
बच्चे बेटा :-
2 • अखिलेश यादव (राजनेता)

प्रतीक यादव (व्यवसायी)

बेटी :- कोई नहीं
बहू- 2
डिंपल यादव (राजनेत्री)

अपर्णा यादव (राजनेत्री, बीजेपी)
धन संबंधित विवरण
आय ज्ञात नहीं
संपत्ति (लगभग)16 करोड़ रुपए (2014 के अनुसार)

मुलायम सिंह यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • क्या मुलायम सिंह यादव धूम्रपान करते हैं?  ज्ञात नहीं
  • क्या मुलायम सिंह यादव शराब पीते हैं?  ज्ञात नहीं
  • मुलायम सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में सैफई गांव में हुआ था।
  • राजनीति में आने से पहले, उन्होंने एक शिक्षक के रूप में कार्य किया।
  • मुलायम सिंह एक प्रशिक्षित पहलवान भी हैं।
  • अपने शैक्षणिक सत्र के दौरान मुलायम सिंह ने कई डिग्रीयां प्राप्त की हैं,  जैसे कि – बीए, बी.टी. और एम.ए. राजनीति विज्ञान में।
  • मुलायम सिंह यादव, राजनीतिज्ञ डॉ राम मनोहर लोहिया की समाजवादी विचारधारा और विचारों से काफी प्रभावित और प्रेरित रहें हैं।
  • कर्पूरी ठाकुर, सर्वश्री मधु लिमये, राज नारायण, राम सेवक यादव और जनेश्र्वर मिश्रा जैसे राजनीतिज्ञों के सम्पर्क में आने के बाद वो राजनीति से जुड़ गए।
  • अपने राजनीतिक जीवन में वह नौ बार जेल गए।
  • वह के.के. कॉलेज, इटावा में छात्र संघ के नेता थे।
  • अपने राजनीतिक जीवन के बहुत कम समय में मुलायम सिंह ने राजनीति के उच्च शिखर को हासिल कर लिया था।
  • उन्होंने 4 अक्टूबर 1992 को समाजवादी पार्टी का गठन किया।
  • बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, जया प्रदा आदि से मुलायम सिंह के बहुत करीबी रिश्ते हैं और अपने शासनकाल के दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन को उत्तर प्रदेश का राजदूत नियुक्त किया था। 
  • उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में तीन बार कार्य किया- (1989 -1991, 1993-1995 और 2003-2007)
  • मुलायम सिंह यादव ने लगभग सभी चुनावों में जीत हासिल करके अपने राजनीतिक जीवन में रिकॉर्ड दर्ज किया है।
  • वर्ष 2012 में, उन्होंने “द फ्रैंक हुज़ूर” द्वारा रचित जीवनी (The Socialist: The Definitive Biography of Mulayam Sing Yadav) को प्रकाशित किया। 
  • समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने 82 साल की उम्र में 10 अक्टूबर 2022 को गुरुग्राम के मेदांता अस्‍पताल में अंतिम सांसे ले ली। मुलायम सिंह यादव को यूरिन संक्रमण, ब्लड प्रेशर की समस्या और सांस लेने में तकलीफ के चलते 2 अक्टूबर 2022 को हरियाणा के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधक्ष्य और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके निधन की जानकारी देते हुए कहा, ”मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी अब इस दुनिया में नहीं रहे।”  [2]Hindustan Times

  • मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में 3 दिन का राजकीय शोक जारी किया। [3]Hindustan Times
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए एक के बाद एक तीन ट्वीट किए। उन्होंने लिखा, ”नेताजी ने यूपी और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए एक प्रमुख सैनिक थे। रक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने एक मजबूत भारत के लिए काम किया। उनके संसदीय हस्तक्षेप व्यावहारिक थे और राष्ट्रीय हित को आगे बढ़ाने पर जोर देते थे।”
  • पीएम मोदी ने आगे कहा,
    जब हमने अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के रूप में काम किया तब मुलायम सिंह यादव जी के साथ मेरी कई बार बातचीत हुई। घनिष्ठता जारी रही और मैं हमेशा उनके विचारों को सुनने के लिए उत्सुक रहता था। उनका निधन मेरे लिए पीड़ादायक है। उनके परिवार और लाखों समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना है।” ऊं शांति।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अक्टूबर 2022 को गुजरात के एक जनसभा के दौरान मुलायम सिंह यादव के निधन की खरब सुनते ही भावुक गए और उनके साथ बिताए हुए अपने पल को याद करते हुए लाइव वीडियो के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सन्दर्भ[+]

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago